spot_img
spot_img
Homeरेल्वे✊🚉 कुलियों की आवाज़ को मिला बिग बी का नैतिक समर्थन

✊🚉 कुलियों की आवाज़ को मिला बिग बी का नैतिक समर्थन

राष्ट्रीय कुली मोर्चा के पत्र पर अमिताभ बच्चन ने दिया जवाब, उम्मीद जगी ✨🙏

SARDAR NETWORK 24×7 – DAINIK LATEST NEWS (सच आपकी जुबानी) भुसावल तहसील संवाददाता : ✍️ इम्रान खान


देशभरातील रेलवे कुलियों की समस्याओं को लेकर नेशनल कुली मोर्चा / नेशनल पोर्टर फ्रंट द्वारा महानायक अमिताभ बच्चन को भेजे गए पत्र पर उनका उत्तर प्राप्त हुआ है। इस पत्राचार से कुली समाज में नई आशा और मनोबल बढ़ा है।


📌 क्या है पूरा मामला?

दिनांक 30 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय कुली मोर्चा के पदाधिकारी अनिल साबले ने अमिताभ बच्चन को पत्र लिखकर रेलवे कुलियों की बदहाल स्थिति, रोजगार संकट और सरकारी उपेक्षा की जानकारी दी थी। पत्र में कहा गया था कि कुली अपने परिवारों के भरण-पोषण के लिए संघर्ष कर रहे हैं और सरकार व रेलवे प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है।

पत्र में अमिताभ बच्चन की प्रसिद्ध फिल्म “कुली” का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उस फिल्म ने कुलियों के जीवन और संघर्ष को देश के सामने लाया था और आज फिर उसी संवेदनशील समर्थन की आवश्यकता है।


✉️ अमिताभ बच्चन का जवाब

इस पत्र का उत्तर अमिताभ बच्चन ने दिनांक 12 जनवरी 2026 को अपने निवास ‘जलसा’, जुहू, मुंबई से भेजा।
उन्होंने नेशनल पोर्टर फ्रंट, मुंबई ज़ोन को संबोधित करते हुए लिखा कि उन्हें कुली मोर्चा का पत्र प्राप्त हुआ है और वे कुलियों द्वारा दी जा रही सेवाओं की गरिमा और प्रतिष्ठा के बने रहने की कामना करते हैं।

हालाँकि यह उत्तर संक्षिप्त है, लेकिन इसे कुली समाज के लिए नैतिक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।


🌟 कुली समाज में सकारात्मक प्रतिक्रिया

अमिताभ बच्चन जैसे देश के प्रतिष्ठित कलाकार से जवाब मिलने के बाद कुली समाज में संतोष और उम्मीद का माहौल है।
राष्ट्रीय कुली मोर्चा के मुंबई ज़ोन अध्यक्ष अनिल साबले ने कहा कि यह समर्थन उनके आंदोलन को मजबूती देगा और अब सरकार व रेलवे प्रशासन पर दबाव बढ़ेगा।


🚉 संघर्ष रहेगा जारी

नेशनल पोर्टर फ्रंट ने स्पष्ट किया है कि कुलियों के अधिकार, सम्मान और रोजगार सुरक्षा के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और यह पत्राचार उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Jalgaon
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
22 %
5kmh
0 %
Mon
34 °
Tue
36 °
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!